तथाकथित भगवानों की कलई खुली, कृष्ण -तुलसी पर टिप्पणी से मचा बवाल
>> Wednesday, March 2, 2011
![]() |
| ‘सबकी वास्तविकता’ के बैनर-पोस्टर जलते साधू।Add caption |
![]() |
| पत्रिका के विवादित अंश |
![]() |
| पत्रिका का विवादित अंश |
पत्रिका ‘सबकी वास्तविकता’ वर्ष 18, अंक·-06 नवंबर 2011 के पेज नंबर 29 में तुलसी दास के बारे में लिखा है तो ऐसा व्यसनी, एक ऐसा भोगी, कितना भोगी, तुलसिया, कितना व्यसनी तुलसिया, रत्नावली व्यसन को छोड़कर, भोग को छोड़कर संत हो जाए यह छोटी उपलब्धि है क्या? बहुत बड़ी चीज है। ऐसा व्यसनी तुलसिया, जो स्त्री के लिए बरसात नहीं समझा, नदी का बाढ़ नहीं समझा, मुर्दा को मुर्दा न हीं समझा, काठ समझकर के पार कर के और ससुराल गया। सांप को सांप नहीं समझ पाया, रस्सी समझकर आंगन में उतरा। यदि उनकी बात सही समझी जाए, मान ली जाए तो ऐसा व्यसनी कि एक रात स्त्री के बगैर दो-चार रात न हीं रह सकता था।
इसी तरह ‘सबकी वास्तविकता’ वर्ष 18, अं·-07 दिसंबर 2010 के पेज नंबर 37 में भगवान कृष्ण के बारे में लिखा है कि एक चीर हरण, जबकि द्रौपदी नंगी भी नहीं हुई थी, महाभारत करा दिया। कितने चीर-हरण किए कृष्णजी ने गोपियों का, सब नंगी भी हुई थीं। सब ऊपर हाथ जोड़ी थीं। परिणाम क्या हुआ? कुछ नहीं हुआ। लीलामय था। द्रौपदी वाले मामले में सब शारीरिक लोग थे। वहां स्त्री-पुरुष का भेद था। और यहां जो चीर-हरण हुआ कृष्णजी और गोपियों के बीच में, इनको शरीर भाव से ऊपर ले जाने के भाव से था। भगवद् भाव में ले जाने के लिए था। इसलिए यहां उसकी कोई निंदा-शिकायत नहीं आया।





